चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। कल रात 9 बजकर 3 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह से लेकर शाम 4 बजकर 42 मिनट तक सर्वार्थसिद्धियोग रहेगा। कल शाम 4 बजकर 42 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल दोपहर बाद 3 बजकर 14 मिनट से देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। कल वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी है। साथ ही आज शुक्रदेव उत्तराषाढा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।