श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च ने आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन को प्रज्वलित किया। श्री मोदी ने कहा, “दांडी मार्च में भाग लेने वाले सभी लोगों का साहस, बलिदान और सत्य एवं अहिंसा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।