8 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में यह तारीख विशेष महत्व रखती है, क्योंकि 8 अगस्त 1942 को बंबई (अब मुंबई) में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया था। इसके अगले दिन 9 अगस्त को आंदोलन ने व्यापक रूप लिया।