हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। वहीं गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की आराधना का प्रमुख पर्व है। इस दिन गणपति पूजन के साथ घर-घर में मंगल और समृद्धि की कामना की जाती है।