इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। घरों और मंदिरों में तुलसी पूजन, दीपदान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों के आरंभ का मार्ग प्रशस्त माना जाता है।