उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावी ढंग से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को केवल पहले बच्चे के लिए तीन किस्तों में 5,000 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। अब दूसरे बच्चे के लिए भी यही लाभ देने जा रही है। हरियाणा में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जन्म के समय लिंगानुपात 833 था, जो अब दिसंबर, 2022 में सुधरकर 917 हो गया है।