4 मई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, आंदोलनों और उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। इसी दिन 1799 में मैसूर के वीर शासक टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों से लड़ते हुए शहादत दी, 1919 में चीन में ‘मई फोर्थ मूवमेंट’ की शुरुआत हुई और 1979 में मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।