अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं, RFID आधारित ट्रैकिंग प्रणाली, आवास, स्वच्छता, पेयजल और परिवहन सेवाओं को भी पहले से अधिक मजबूत किया गया है।