आज का पंचाग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
आज हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार है। शक संवत 1945 , विक्रमी संवत 2080, कलि संवत 5124, माघ शुक्ल दशमी, सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 07, शब्बान 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
दशमी तिथि प्रातः 08 बजकर 51 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग मध्याह्न 12 बजकर 01 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय - सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - शाम 6 बजकर 13 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 58 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 9 बजकर 19 मिनट से अगले दिन 20 फरवरी को सुबह 6 बजकर 56 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है। अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।