हर्ष महाजन के नामांकन ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव रोचक बनाया
हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, सिकंदर कुमार और बिहारी लाल शर्मा भी उपस्थित थे।
साल 2022 में हर्ष महाजन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी रह चुके हैं. महाजन के नामांकन भरने से कांग्रेस की परेशानी बढ़ चुकी है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस के चुनाव आसान माना जा रहा था। लेकिन जानकारों का मानना है कि शायद अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से मुंह फुलाये बैठे विधायकों की नये घटनाक्रम में अहमियत बढ गई है। सतारूढ दल को क्रास वोटिंग का खतरा बन गया है।