आज का इतिहास
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने। हुसैन की प्रारंभिक प्राथमिक शिक्षा हैदराबाद में पूरी हुई। उन्होंने इस्लामिया हाई स्कूल, इटावा से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की और फिर लखनऊ विश्वविद्यालय के क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, वह मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज चले गए, जो फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध था, जहां वह एक प्रमुख छात्र नेता थे। एक भारतीय शिक्षाविद् और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 13 मई 1967 से 3 मई 1969 को अपनी मृत्यु तक भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
1705: औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया।
1785: वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना।
1872: अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वाइसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उनकी हत्या की।
1897: जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1941: गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्म।
1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक नौका के जरिये जापान रवाना।
1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।
1986: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू।
1994: भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2005: इजराइल और फ़िलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति।