आज का पंचाग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
आज हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार है। शक संवत 1945 , विक्रमी संवत 2080, कलि संवत 5124, माघ कृष्ण, एकादशी, सौर माघ मास प्रविष्टे 24, रज्जब 25, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
एकादशी तिथि सायं 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 35 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बालव करण सायं 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 35 मिनट तक वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार षट्तिला एकादशी व्रत।
सूर्योदय का समय- सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय- शाम 6 बजकर 3 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक इसके बाद दोपहर 3 बजकर 9 मिनट से 3 बजकर 53 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है। अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।