नड्डा ने कांगडा मंदिर में दर्शन किये
अपने हिमाचल प्रवास के दौरान आज भाजपा के राष्टरीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
नड्डा ने दर्शनों के उपरांत कहा कि, माता के इस प्रांगण में अलौकिक सुख और दिव्य ऊर्जा की अनुभूति होती है। माँ जगत जननी समस्त देशवासियों का कल्याण करें।