देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धवाला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोऑर्डिनेटर नरदेव कंवर ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की लंबित मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश में विकास को मजबूत आधार दिया जाए और आमजन को सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व नीतियों से जोड़ कर लाभान्वित करना है।
देहरा की एसडीएम शिल्पी बेक्टा के साथ यहां पहुंचे नरदेव कंवर के समक्ष लोगों ने स्वास्थ्य, डंगो, व बरसाती आपदा में मकानों तथा रास्तों को पंहुची क्षति इत्यादि समस्याएँ रखी । कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ समस्याओं का जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया ।
इस दौरान तीन अनाथ बच्चे एक अनूप कुमार जिसका फैमिली में एक भी सदस्य नहीं है और दो बच्चे मोनिका और पंकज कुमार जिनके माता-पिता नहीं है इनको माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख जी द्वारा चलाई गई सुख आश्रय स्कीम के तहत उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए नाम दर्ज करवाया और उन बच्चों को आश्वासन दिलाया कि उसकी सारी पढ़ाई का खर्चा हिमाचल प्रदेश सरकार करेगी। इसी दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में जागरूक किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछे आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रुपए की राहत राशी उपलब्ध करवाई ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ठाकुर श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित करके आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पहले दी जाने वाली राहत राशी 1.5 लाख को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया व आपदा में बेघर लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में किराए का मकान लेने के लिए 5 हजार की राशि व शहरी क्षेत्रों में 10 हजार की राशि का प्रावधान किया । उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सरकार 10 हजार सरकारी नौकरी में पदों को भरने जा रही है ।
और उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख जी ने बेटियों के जन्म पर प्रोत्साहन राशि 35000 से 2 लाख कर दी है और उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान 3500 घर का क्षतिग्रस्त हुए हैं उनमें आंशिक नुकसान 4000 से पढ़कर एक लाख कर दिया गया है और उनमें जो पक्के घर थे उनके आंशिक नुकसान की राशि 6500 से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। गौशाला के नुकसान में राशि 3000 से बढ़ाकर 50000 कर दिया गया है और माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की सरकार द्वारा चलाया गया परिवार नियोजन स्कीम के तहत एक बेटी होने पर ₹200000 और दो बेटियां होने पर ₹100000 राशि दी जाएगी । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में SC,ST, BPL परिवारों के लिए 5 हजार रूपये कीमत की सोलर लाईट मुफ्त मौहईया करबाने का प्रावधान किया गया है ।
ग्राम पंचायत धवाला की अंजना देवी , पंचायत मेंबर सरूप सिंह ,संजोगिता देवी , संजीवना देवी , अनुराधा ,महेंद्र सिंह ,शक्ति चंद , ब्लाक उपाध्यक्ष विजय थोवा, महासचिव रिम्पी ठाकुर , देहरा पार्षद मुकेश वालिया व हरवंस लाल मिट्ठू इत्यादि उपस्थित रहे