हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव पंतयालु डोहग देहरियां के के रहने वाले थे। आज मां बाप ने ट्रक चालक की घोर लापरवाही की वजह से अपना होनहार बेटा और पुत्र बहु को खो दिया।
आंगन से एक साथ दो अर्थियां उठी तो सभी के आंसू छलक पड़े ।