Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले हिमाचल के मंदिरों में उमड़ी भीड़

Updated on Monday, January 22, 2024 11:32 AM IST

शिमला, 22 जनवरी - अयोध्या में राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सोमवार तड़के हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बिलासपुर में नैना देवी, ऊना में चिंतपूर्णी, हमीरपुर में बाबा बालक नाथ, कांगड़ा में ब्रजेश्वरी देवी, ज्वाला जी और चामुंडा देवी और शिमला जिले में भीमाकाली और हटेश्वरी के लोकप्रिय मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

अधिकांश श्रद्धालु स्थानीय थे। कांग्रेस शासित राज्य में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के अवसर पर पूरे दिन की छुट्टी रही।

भाजपा नेता ज्योति शंकर शर्मा ने बताया कि ज्वाला जी नगर में सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। ज्वालामुखी में विभिन्न संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम आज पूरा दिन आयोजित किये जा रहे है। लोग बेसब्री से प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के अयोध्या पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने शिमला के गंज बाजार मंदिर में पूजा अर्चना की।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा ने कहा कि राज्य के 4,000 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 'आरती' के आयोजन की व्यवस्था की गई है। "दिन में और फिर शाम को 'आरती' में भाग लेने के बाद, लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे, मिठाइयां बांटेंगे और पटाखे फोड़ेंगे।" उन्होंने कहा कि विहिप ने राज्य में अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले लाखों लोगों को पवित्र 'अक्षत' हल्दी और घी के साथ चावल के दाने वितरित किए हैं।उन्होंने कहा, "अक्षत बांटते हुए लोगों से 24 जनवरी के बाद अयोध्या जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।"

मई में संभावित लोकसभा चुनावों को देखते हुए, राज्य में विपक्षी भाजपा 29 जनवरी से 22 फरवरी तक अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लिए यात्राएं आयोजित करने की योजना बना रही है। वह हर निर्वाचन क्षेत्र से 500 से 600 लोगों को ले जाने की योजना बना रही है।

राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रविवार को यहां मीडिया से कहा कि भगवान राम आदर्श हैं और किसी विशेष पार्टी के नहीं हैं। कल मैं अपने घर में दीया जलाऊंगा और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि सूद सभा के प्रस्ताव के अनुसार यहां जाखू मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ भगवान राम की एक मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा अयोध्या पहुंच गए हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X