पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छेड़ा है अभियान
आगे भी जारी रहेगा स्वछता अभियान
धर्मशाला। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर धार्मिक स्थलों के चलाये गये स्वछता अभियान के चलते वीरवार को पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने भाग्सू नाग देवता मंदिर परिसर की सफाई की। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया जी ने पुरे मंदिर परिसर को साफ किया। साथ ही सराह स्थित गौ सदन में गौ सेवा भी की। इस दौरान गौ सदन की साफ-सफाई भी की।
पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चामुंडा मंदिर से स्वछता अभियान शुरू किया गया था। अभियान के तहत अघंजर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर और माता कुणाल पथरी पंदिर परिसर की सफाई की गई।
अभियान के पांचवे दिन भगसू नाग मंदिर परिसर की सफाई की गई। इस मौके पर श्री शमशेर नेहरिया, श्री नरेंद्र पठानिया, रणजीत सुंधु, हँस राज, चैन सिंह, अश्वनी काला, राज शर्मा, राशपाल, सुशील कपूर, साहिल शर्मा, साहिल ठाकुर और अभिषेक कश्यप शामिल रहे।
पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज नगर निगम धर्मशाला वार्ड नंबर-08 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।