राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान इस मकसद से किया है, ताकि लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान इस मकसद से किया है, ताकि लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।