अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए ट्वीट में लिखा- जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। ऐसे में जिन लोगों की कमी खलेगी वो हमारी प्यारी लता दीदी हैं। उनके द्वारा गाया हुआ श्लोक शेयर कर रहा हूं। उनके परिवार ने बताया कि ये उनका रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक था।
बता दें कि लता मंगेशकर द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक 'श्री रामार्पण' है। जिसे उन्होंने इतनी शिद्दत से गाया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है।