दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। इस मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 16 जनवरी तक लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 14 से 16 जनवरी के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे का असर कई विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं।