Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | संजय रतन ने चौकाठ में नवाजे होनहार

Updated on Sunday, January 07, 2024 08:05 AM IST

राजकीय उच्च पाठशाला चौकाठ के बार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में विधायक संजय रतन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने यहां विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत भी किया।

संजय रतन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है और प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज तथा दुर्गम क्षेत्रों में भी बच्चों को घरद्वार शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। आने वाले समय हर स्कूल में सारी सुविधायें उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि , हमारा प्रयास रहेगा कि ज्वालामुखी के स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा, भव्य भवन, खेल मैदान, स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएँ एक ही जगह प्राप्त हों। जहां जिस चीज की, जिस स्कूल में जरूरत होगी, वहां उपलब्ध करवाई जायेगी। 

उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों की प्रतिस्पर्धा न केवल सहपाठियों से है अपितु वैश्विक स्तर पर पढ़ने वाले बच्चों से है। आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना अति आवश्यक है ताकि पूरी लगन और तन्मयता के साथ आगे बढ़ा जा सके।

उन्होंने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी संस्थान के आत्म अवलोकन का समय होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सवों में छात्रों की प्रतिभा दिखाई देती है और इसमें निखार आता है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ता है जो भविष्य में इनके काम आता है।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के लोगों ने चुनावों में मत के रूप में उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसके के लिये वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए ज्वालामुखी के सर्वांगीण विकास के लिये वचनबद्ध हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके की सभी प्रमुख मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंडाल में मौजूद लोगों का मन मोहा। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित, स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ हुआ।

समारोह में एसडीएम संजीव शर्मा , युवा नेता नीरज शर्मा व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X