आज का इतिहास
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। पहला एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 1971 को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। यह एकदिवसीय मैच 40-40 ओवर का था। इस मैच को आस्ट्रेलिया ने जीता और इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल किया।
1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1893- योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।
1933- अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
1970- चीन के यूनान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1971- इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया।
1993- करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त।
2014- भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।
2020- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए।