देश दुनिया में अपनी दिव्यता के लिये मशहूर कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी नगर में नये साल का आगज होते ही उस समय वातावरण भक्तिमय हो गया, जब लुधियाणा से आये जय मां ज्वाला जी सेवा समिति निष्काम सेवा समिति के श्रद्धालुओं ने यहां चिंतपुर्णी रोड पर एक शाम माता के नाम का आगाज किया। यहां माता की चौकी का आयोजन किया गया।
जिसमें जाने माने भजन गायक सागर गिल , अमृत चाहल और सोनू बाला व उनके साथियों ने माता के सुंदर भजनों से बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। माता की चौकी का आयोजन लुधियाणा से आये श्रद्धालुओं ने यहां नये साल को मनाने के लिये किया था। भारी ठंड के महौल में ठीक बारह बजते ही एकाएक महौल उस समय जशन में हो गया, जब सबसे पहले आतिशबाजी की गई, जिससे आकाश रंगीन रोशनियों से चकाचौंध हो गया।
लुधियाणा की समाज सेवी संस्था निष्काम जोडा सेवाके प्रधान हरि राम गर्ग ने बताया कि पिछले 14 सालों से संस्था की ओर से यह सिलसिला जारी है। दशमेश नगर व आसपास के लोग हर साल नया साल ज्वालामुखी में ही मनाते हैं।