किसानों से दूध खरीदने की कांग्रेस की गारंटी को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन दूध के बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।
नकद और गूगल पे के माध्यम से विधानसभा के बाहर दूध खरीदा गया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पूर्व गाय का दूध 80 रुपये, भैंस का दूध 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदने की गारंटी दी थी।