आज धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों के खिलाफ विरोध स्वरूप जोरदार प्रदर्शन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जनता को विश्वास दिलाया था कि गारंटियों को उनकी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में पूरा किया जाएगा। लेकिन अब मुख्यमंत्री कहते हैं कि 5 साल में पूरा करेंगे। आज इसी झूठ एवं धोखे के खिलाफ विधानसभा परिसर, धर्मशाला में प्रदेश भाजपा विधायक दल के साथ प्रदर्शन किया।