Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

गुजरात विधानसभा चुनाव | पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों पर 60.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

Updated on Friday, December 02, 2022 10:37 AM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव

Gujrat Assembly Election 2022 के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 89 विधानसभा सीटों पर 60.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजे समाप्त हुआ। पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी क्षेत्र के 19 जिलों की 89 सीट के लिए मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े अभी नहीं आए हैं, लेकिन अनंतिम रूप से औसत मतदान 60.23 प्रतिशत रहा।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रतिशत 66.75 प्रतिशत से कम दर्ज किया गया था।। गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ शिकायतों को छोड़कर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया कमोबेश शांतिपूर्ण रही। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, नर्मदा जिले में सबसे अधिक 73.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद तापी जिले में 72.32 प्रतिशत मतदान हुआ। आठ जिलों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

गुजरात विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सूरत में 60.17 फीसदी और राजकोट में 57.69 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने बताया कि तीन गांवों-जामनगर जिले के धराफा, नर्मदा जिले के सामोट और भरूच जिले के केसर गांव-के मतदाताओं ने अलग-अलग कारणों से चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार किया। जामनगर जिले के जामजोधपुर में महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर उनके लिए कोई अलग बूथ नहीं होने पर विरोध दर्ज कराया। जूनागढ़ में, पुलिस ने कांग्रेस के एक पदाधिकारी को उस समय रोकने की कोशिश की, जब वह अपने कंधे पर रसोई गैस सिलेंडर लेकर मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे।

गुजरात विधानसभा चुनाव


निर्वाचन आयोग ने 104 वर्षीय मतदाता रामजीभाई की तस्वीर ट्वीट की और कहा कि उन्होंने डाक मतपत्र का विकल्प चुनने के बजाय मतदान केंद्र पर आकर मतदान करके लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया। निर्वाचन आयोग ने सुबह 100 वर्षीय मतदाता कामुबेन पटेल की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह वलसाड जिले के उंबरगांव विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाती नजर आ रही हैं। राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण के चुनाव के तहत मतदान हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि मतदान के शुरुआती तीन घंटों में विभिन्न केंद्रों पर गड़बड़ी के कारण 33 बैलट यूनिट, 29 कंट्रोल यूनिट और 69 वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) को बदला गया।

गुजरात विधानसभा चुनाव

राज्य में मतदान होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचमहल के कलोल और छोटा उदयपुर में रैलियों को संबोधित किया, जहां विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य के सीईओ कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मतदान के शुरुआती तीन घंटे में लगभग 0.1 प्रतिशत बैलट यूनिट, 0.1 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट और 0.3 प्रतिशत वीवीपीएटी को बदला गया। सभी जिलों में रिजर्व मशीन सेट उपलब्ध हैं। जहां कहीं भी कोई छोटी या बड़ी समस्या होती है तो उसे जल्द से जल्द दूर करने की व्यवस्था की गई है।’’
सुबह-सुबह मतदान करने वालो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल, राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी, जामनगर (उत्तर) से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा, कांग्रेस नेता परेश धनानी और आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया शामिल थे।रीवाबा जडेजा ने राजकोट में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला, जबकि उनके पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर में मतदान किया। कांग्रेस ने सुरेंद्रनगर जिले में ‘‘मतदान केंद्र पर कब्जे’’ की एक शिकायत समेत छह शिकायतें कीं।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X