मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में नव निर्वाचित विधानसभा सदस्य गोपाल भार्गव को मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद सीएम यादव ने प्रोटेम स्पीकर को बधाई दी।
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ एवं रहली से नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव को आज सुबह 11 बजे राजभवन में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात भार्गव ने विधानसभा के अध्यक्ष कक्ष में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया।