वेदोत्सव में शामिल होंगे हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर शशी कुमार धीमान
वेदधारा गलोबल स्कूल की ओर शनिवार को आयोजित होने वाले सालाना समारोह वेदोत्सव में प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी Himachal Pradesh Technical University के वाईस चांसलर शशी कुमार धीमान शामिल होंगे।
स्कूल प्रिसिंपल मनोज जोशी, प्रबंधक निगम शर्मा ने बताया कि समारोह में यहां पढने वाले बच्चों के अलावा उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। धर्मशाला शिमला राजमार्ग पर भडोली कोहाला के पास धनोट में यह स्कूल है। यहां सालाना समारोह को वेदोत्सव के तौर मनाया जाता है।