ज्वालामुखी मंदिर नवरात्र मेला में झंडा रस्म में शिरकत करेंगे संजय रतन
रविर से शुरू होने जा रहे अशिवन नवरात्र मेला की झंडा रस्म में स्थानीय विधायक संजय रतन शिरकत करेंगे। आज यहां विधायक के निवास पर एसडीएम संजीव शर्मा ने उन्हें समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण दिया। जिसे विधायक संजय रतन ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस अवसर पर तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा , मंदिर अधिकारी अनिल सौंधी , मंदिर न्यास के मुख्य न्यासी दिव्यांशु भूषण दत्त , कांग्रेस नेता ज्ञानेशवर शर्मा भी मौजूद रहे।