ज्वालामुखी में आज एसडीएम संजीव शर्मा की अगुवाई में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल के दौरान ज्वालामुखी मंदिर में आग लगने की घटना को प्रदर्शित किया गया। जिसमें पुलिस व दमकल कर्मियों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
आज मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग , स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
यहां आज मॉक ड्रिल के दौरान ज्वालामुखी मंदिर में आग लगने की घटना का सीन किरयेट किया गया। और अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाकर हालात को सामान्य बनाया। और घायलों को रेस्कयू कर स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया ।
आपदा की स्थिती से निपटने के लिये हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं
ज्वालामुखी के एसडीएम संजीव शर्मा ने प्रशासन के आपदा प्रबंधों पर संतोष जताते हुये कहा कि आपदा की स्थिती से निपटने के लिये हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं। भविष्य में अगर आग लगती हैं तो उस सूरत में प्रशासन दस मिनट में उस पर काबू पा लेगा। एसडीएम ने कहा कि आपदा से बेहतर ढंग से निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है क्योंकि सही जानकारी होने पर चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भूकंप सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंनेे कहा कि हिमाचल ने इस वर्ष मानसून में भारी बारिश तथा भूस्खलन से आई आपदा का डटकर मुकाबला किया है तथा इस मुश्किल घड़ी में सभी ने एकजुटता का परिचय दिया जोकि हमारी हिमाचली संस्कृति एवं संस्कारों में भी शुमार है।

इस अवसर पर डीएसपी विकास धीमान , तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, मंदिर अधिकारी अनिल सौंधी , एसएचओ विजय कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।