आज का पंचाग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
आज हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बुधवार है। शक संवत 1945 , विक्रमी संवत 2080, कलि संवत 5124, हिजरी संवत 1444 - 45 । 11 अक्टूबर 2023 आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि शाम 05.37 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, मघा नक्षत्र सुबह 8.45 बजे तक फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, चंद्रमा- सिंह में, सूर्य- कन्या राशि, विजय मुहूर्त- दोपहर 02.26 बजे से दोपहर 02.50 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 01.35 बजे तक
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है। अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।