राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता से नेता बने Kamal Haasan भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक भारतीय के तौर पर आया हूं।
अभिनेता कमल हासन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक भारतीय के तौर पर आया हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की लेकिन जब देश की बात आती है, तो सभी राजनीतिक दलों की लाइनें धुंधली हो जाती हैं। मैंने उस लाइन को धुंधला कर दिया और यहां आ गया।