ज्वालामुखी के एसडीएम संजीव शर्मा ने आज अंतरराष्टरीय वृद्ध दिवस के अवसर पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों पर ज्वालामुखी की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता जय देई को उनके आवास पर जाकर निर्वाचन आयोग की ओर से सम्मानित किया।
एसडीएम संजीव शर्मा आज सुबह गुम्मर में जय देई के आवास पर पहुंचे , तो उन्हें देखकर 108 वर्षीय जय देई की खुशी का ठिकाना न रहा।
जय देई गोरख नाथ की पत्नी है। और निरंतर मतदान भी कर रही है। यही वजह रही कि उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर आज सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एसडीएम संजीव कुमार ने सभी बुजुर्गों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार ही नहीं पूरे समाज के अमूल्य धरोहर होते हैं। वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उनके पास अनुभव का अनमोल खजाना होता है। बुजुर्गों के अनुभवों से हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए। बुजुर्गों की खुशी, स्वास्थ्य और सम्मान का पूरा ध्यान रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में यही बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र को मजबूती देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले आम चुनावों में जय देई एक बार फिर अपनी सक्रिय भूमिका निभायेंगी।