सदन के पटल के लिए रणनीति तैयार करने के लिए संसद भवन में राज्यसभा में एलओपी मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में I.N.D.I.A के दलों के नेताओं की एक बैठक चल रही है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विशेष सत्र के साथ इतने सारे बिल पास करने की मंशा सरकार की क्यों हुई, इस बारे में सरकार को बताना चाहिए। विशेष सत्र एक मुद्दे को लेकर बुलाया जाता है और उसी पर चर्चा होती है, लेकिन इन्होंने खिचड़ी बना दी है...ये बहुत अटपटा लग रहा है।