Indian Army Accident सिक्किम के जेमा में एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। एक तीखे मोड़ से गुजरते वक्त सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को उत्तर सिक्किम के जेमा में यह घटना हुई। दुखद सड़क हादसे में 16 बहादुर जवानों की जान चली गई। भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक ने दुर्घटना में शहीद हो गए. इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. नॉर्थ सिक्किम बेहद ही खतरनाक इलाका है. ये इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका होता है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि, "उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं."