भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
आज हिन्दू पंचांग के अनुसार आज रविवार है। शक संवत 1945 , विक्रमी संवत 2080, कलि संवत 5124, हिजरी संवत 1444 - 45 । शक संवत् 1945 प्रथम (अधिक) श्रावण शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत् 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 15। मुहर्रम 11, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।
मूल नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 33 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग प्रातः 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ।
बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : प्रदोष व्रत
सूर्योदय का समय - सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय -शाम 7 बजकर 14 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 41 मिनट से रात को 9 बजकर 32 मिनट पर। रवि योग रात को 9 बजकर 32 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।