गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान
Gujrat Assembly Election 2022 के पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस के 89-89 तथा आप के 88 उम्मीदवार मैदान में हैं। सूरत (पूर्वी) सीट से आप प्रत्याशी ने अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया। पहले चरण में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने छह और आप ने पांच महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। गुजरात में पहले चरण का चुनाव चल रहा है।
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कलोल में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने पीएम की तुलना रावण से की थी। पीएम ने कहा, 'मैं खड़गे जी का आदर करता हूं। उन्होंने वही कहा जो उन्हें बोलने के लिए कहा गया था। कांग्रेस पार्टी नहीं जानती है कि यह राम भक्तों का गुजरात है। रामभक्तों की इस जमीन पर उन्हें यह कहने के लिए बोला गया था, 'मोदी जी 100 माथे वाला रावण।
गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान
पीएम मोदी ने कलोल में एक जनसभा की। मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, मैं गुजरात का बेटा हूं, आपने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, जो गुण गुजरात ने मुझे दिए हैं, इन कांग्रेसियों को परेशान कर रहा हूं। एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि परिवार के लिए जीना है तो आपकी मर्जी लेकिन एक बात लिख लीजिए, आप जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना ही खिलेगा।
अहमदाबाद के सानंद में एक रैली के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब गुजरात की कई समस्याएं खत्म हो गई। पानी की समस्या खत्म हुई थी और चेक डैम्स बने थे। बिजली 24 घंटों सप्लाई होने लगी। कई अन्य तरह की समस्याओं को खत्म किया गया था। अमित शाह ने अपनी रैली में कहा कि जब कभी कांग्रेस ने गलत शब्द का इस्तेमाल किया है तब गुजरात के लोगों ने बैलेट बॉक्स के जरिए इसका जवाब दिया है। इस बार भी राज्य की जनता इसका जवाब देगी।
इस बीच विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने चुनाव आयोग के पास अपनी एक शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि 50 पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही है। दावा है कि इनमें से ज्यादा मशीन सौराष्ट्र क्षेत्र की हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, 'हमने ईवीएम मशीन के काम नहीं करने और इनको बदलने में काफी समय लिए जाने को लेकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हमने उन जगहों की लिस्ट सौंपी है जहां ईवीएम काम नहीं कर रहा है। ऐसे 50 पोलिंग बूथ हैं जहां इस तरह की समस्या आई है और इनमें से ज्यादा सौराष्ट्र की हैं। इस समस्या को जल्द खत्म करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो सके।
कांग्रेस नेता परेश धानानी साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर मतदान करने आए। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मतदान से पहले मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेटर रवद्रिं जाडेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा ने मतदान किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल नवसारी में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी राजकोट से आठ से नौ बजे के बीच मतदान किया।