Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | भाजपा ने देश के सभी जिलों में कुल मिलाकर 887 कार्यालय बनाने का निर्णय किया - जेपी नड्डा

Updated on Friday, June 09, 2023 12:56 PM IST

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश भर में बन रहे अत्याधुनिक और मॉडर्न सुविधाओं से लैस भाजपा कार्यालय बनाने के मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर भाजपा ने देश के सभी जिलों में कुल मिलाकर 887 कार्यालय बनाने का निर्णय किया था, जिसमें से 500 से अधिक कार्यालय बन कर तैयार हो गए हैं। 166 कार्यालयों का निर्माण कार्य अभी जारी है और कुछ कार्यालयों के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया चल रही है।

नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में भूमिपूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि यह देश भर में 167वां कार्यालय है, जहां निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

नड्डा ने भाजपा के पुराने और दिग्गज नेताओं को याद करते हुए कहा कि ये कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये भाजपा के 'संस्कार केंद्र' हैं। उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं जबकि भाजपा विचारों पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रही और उसको पूरा करे।

नड्डा ने पालमपुर में पारित किए गए प्रस्ताव को याद करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के स्थान पर राम मंदिर बनाने के सपने को साकार करने में बहुत उतार-चढ़ाव आए, जेल भरो नारे लगाए कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। यहां तक कि भाजपा के विरोधी कहते थे कि तिथि नहीं बताएंगे लेकिन अब तिथि भी बता दी और भव्य राम मंदिर बन कर तैयार भी हो रहा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए आगे कहा कि जो बात 1952 में पार्टी ने कही, उसे 2019 में पार्टी ने धारा-370 को धराशायी कर दिया।

वंशवाद से विकासवाद के सफर का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल देश की सरकार ही नहीं बदली, उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति का संस्कार भी बदला और संस्कृति भी बदल दी। वंशवाद से विकासवाद का अगर संस्कार आया तो पीएम मोदी के कारण आया, वोट बैंक की राजनीति से रिपोर्ट कार्ड की राजनीति भाजपा के कारण शुरू हुई।

केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के विकास के लिए कामों का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में आज दिल्ली ब्लैक स्पॉट बन गया है, उपमुख्यमंत्री (पूर्व ) जेल में हैं, एक मंत्री (पूर्व) बेल पर हैं। लोकपाल की यात्रा से अब ये लोभ की यात्रा तक पहुंच गए हैं। शिक्षा के मंदिर के सामने और दवाखाने के सामने इन्होंने शराब की दुकान खोल दी। कट्टर ईमानदार बताने वाली पार्टी के डिप्टी सीएम (पूर्व) अदालत से बार-बार जमानत मांग रहे हैं और अदालत खारिज कर दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को दिल्ली में बने रहने का कोई हक नहीं है।

दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सपत्नीक पूजन किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पॉकेट-5 स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बनने वाले नए प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास और नींव रखे जाने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, विश्व हिंदू परिषद से अलोक कुमार, रामवीर सिंह बिधूड़ी,विजय गोयल, मनोज तिवारी, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, हर्ष मल्होत्रा, विष्णु मित्तल, वेदव्यास महाजन, संजय मयूख और बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

नए कार्यालय का नींव रखे जाने के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली से शुरू हुई जनसंघ की यात्रा का जिक्र करते हुए स्वर्गीय अरुण जेटली और स्वर्गीय सुषमा स्वराज सहित अन्य कई पुराने नेताओं को याद किया।

सचदेवा ने 2024 के लोक सभा चुनाव में दिल्ली की सातों लोक सभा सीटों को फिर से जीतने का दावा करते हुए 2025 के विधान सभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को हरा कर दिल्ली में सरकार बनाने का दावा किया।

उन्होंने दिल्ली भाजपा को अब अपना स्थायी पता मिलने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है और आज प्रदेश भाजपा के पास 11 जिलों में अपना कार्यालय है।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X