महाराष्ट्र के पालघर में दिल दहला देने वाले एक मामले में आठ लोगों ने पूरी रात एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक रेप किया। इस दौरान बच्ची हैवानों से दया की भीख मांगती रही, लेकिन किसी का भी दिल नहीं पसीजा। मामला अब पुलिस तक पहुंचा तो इन दरिंदो की पोल खुली और अब पुलिस ने इन्हें गिरफतार कर लिया है।
घटना शुक्रवार और शनिवार की रात की है। शुक्रवार शाम को नाबालिग लड़की को उठाया गया था। उसके बाद आरोपी उसे एक सूने बंगले में ले गए। जहां बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान बच्ची उनसे कहती रही कि उसे वो लोग छोड़ दें, लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी।
हैवानों का मन इतना से भी नहीं भरा। घर में हवस का शिकार बनाने के बाद लड़की को वो लोग समुद्र के किनारे ले गए। वहां उन लोगों ने लड़की के साथ एक बार फिर से गैंग रेप किया।
नाबालिग के साथ शुक्रवार रात करीब आठ बजे से ये लोग बलात्कार करने लगे थे। जिसे आरोपी अगले दिन यानि कि शनिवार सुबह 10 बजे तक अंजाम देते रहे। इस दौरान लड़की पर किसी भी आरोपी को रहम नहीं आया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सतपती थाने में मामला दर्ज किया है। पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का मेडिकल करवाया गया है, रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।