कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी से शुरू होने वाली पार्टी महासचिव Priyanka Gandhi Vadra की हाथ जोडो यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। हाथ जोडो या़त्रा राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की तरह कई राज्यों से होकर गुजरेगी। यही वजह है कि इसकी तैयारियों के सिलसिले में Congress chief Mallikarjun Kharge ने 23 दिसंबर को बैठक बुलाई है। इस बैठक में यात्रा का रोडमैप तैयार करने के लिये प्रदेशों के नेताओं के साथ विचार विमर्श होगा।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 23 दिसंबर को दिल्ली कांग्रेस पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड में को पार्टी के सभी महासचिवों, सभी प्रदेश अध्यक्षों, और विधायक दल के सभी नेताओं को बैठक में बुलाया गया है तथा कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल जी भी मौजूद रहेंगे।
वहीं, राजस्थान के मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी इस बैठक में जुड़ेंगे । इस बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ कुछ और मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को 26 जनवरी से शुरू करने की घोषणा हुई है। 26 जनवरी 2023 से दो माह का यह अभियान तीन चरण में चलेगा। पहले चरण में हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो दिखाए जाएंगे। युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखंड में बाइक रैली निकालेंगे। र्पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिला मार्च और महिला घोषणापत्र का विमोचन होगा।