Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

सैन फ्रांसिस्को | अमेरिका में बोले राहुल, मोदी भगवान को भी भ्रमित कर सकते हैं

Updated on Wednesday, May 31, 2023 13:55 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह भगवान को भी यह बता सकते हैं कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। अमेरिका की छह दिन की यात्रा पर आए राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करते हुए कहा, मुझे लगता है कि अगर आप मोदी जी को भगवान के साथ बिठाते हैं, तो वह भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। और ईश्वर भ्रमित हो जाएगा कि मैंने क्या बनाया है।

पूर्व वायनाड लोकसभा सांसद ने आगे कहा कि भारत ऐसे लोगों के समूह द्वारा चलाया जा रहा है जो अति आत्मविश्वासी हैं और उन्हें यह बीमारी है कि वे सब कुछ जानते हैं।

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में कुछ समूहों को इस भ्रम की बीमारी है कि वे सब कुछ जानते हैं।

उन्होंने कहा, भारत में हम विभिन्न भाषाओं, विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ बड़े हुए हैं। और इसी पर हमला किया जा रहा है। (महात्मा) गांधी जी और गुरु नानक जी जैसे लोगों के भारत में परंपरा रही है कि आपको यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि हमें सब पता है। यह एक 'बीमारी' है - भारत के कुछ समूह सोचते हैं कि वे सब कुछ जानते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों के इस समूह का मानना है कि वे वैज्ञानिकों को विज्ञान, इतिहासकारों को इतिहास और सेना को युद्धनीति के बारे में समझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके मूल में अज्ञानता है और लोगों का यह समूह वास्तव में कुछ भी नहीं समझता है।

उन्होंने अपनी 4,000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी बात की, जो पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई, जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, भारत जोड़ो यात्रा ने स्नेह, सम्मान और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाया। यदि कोई इतिहास का अध्ययन करता है, तो यह देखा जा सकता है कि गुरु नानक देव जी, गुरु बसवन्ना जी, नारायण गुरु जी सहित सभी आध्यात्मिक नेताओं ने इसी तरह से देश को एकजुट किया।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख एक साधारण पासपोर्ट पर अमेरिका की यात्रा पर आए हैं। एक सांसद के रूप में अपनी अयोग्यता के बाद उन्होंने अपना राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था।

हवाईअड्डे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और आईओसी के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी को आव्रजन मंजूरी के लिए हवाईअड्डे पर दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

जब वह कतार में इंतजार कर रहे थे, उसी फ्लाइट में उनके साथ यात्रा कर रहे कई लोगों ने एयरपोर्ट पर उनके साथ सेल्फी क्लिक की।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह कतार में क्यों खड़े हैं, तो कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, मैं एक आम आदमी हूं। मुझे यह पसंद है। मैं अब सांसद नहीं हूं।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि वरिष्ठ नेता अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

सूत्र ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को में कांग्रेस नेता ने सिलिकन वैली में प्रवासी भारतीयों, उद्यम पूंजीपतियों, तकनीकी अधिकारियों और छात्रों के साथ बातचीत की।

वह बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सिलिकॉन वैली के वरिष्ठ प्रौद्योगिकी अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

सूत्र ने कहा कि राहुल का स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है और उसी शाम वह भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे।

सूत्र ने कहा कि पूर्व वायनाड लोकसभा सांसद वाशिंगटन डीसी में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें भारतीय लोकतंत्र के भविष्य, भाषण की स्वतंत्रता और टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास पर नेशनल प्रेस क्लब में उनका भाषण शामिल है।

वाशिंगटन डीसी में, राहुल सांसदों और थिंक टैंक से भी मिलेंगे और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम और शीर्ष व्यापारिक नेताओं, सीनेटरों और कांग्रेसियों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

इसके बाद वे न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय के हार्वर्ड क्लब में विचारकों से मिलेंगे।

वह दोपहर के भोजन के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और रचनात्मक उद्योग में सफल भारतीय-अमेरिकियों के समूह से मिलेंगे।

राहुल गांधी 4 जून को आईओसी (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस) द्वारा न्यूयॉर्क में जेविट्स सेंटर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने बताया, राहुल गांधी अमेरिका में भारत का मुद्दा उठाते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी 'मन की बात' के 101 एपिसोड किए हैं, जबकि राहुल गांधी 'जन की बात' करते रहे हैं। वह उन्हें भारत में सुनते हैं, अमेरिका में भी सुनते हैं, और जहां भी जाते हैं उनसे भारत के बारे में बात करते हैं

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X