सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी , लेकिन यात्रा को राक नहीं पाये
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में अपनी भारत जोडो यात्रा अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन यह बेअसर रहा और यात्रा का प्रभाव बढ़ता गया। यह इसलिए हुआ क्योंकि ’भारत जोड़ो’ का आइडिया सबके दिलों में है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने यात्रा को असपफल बनाने के लिये पुलिस का भी सहयोग लिया। लेकिन उसमें भी सरकार कामयाब नहीं हो पाई।