Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

जयपुर | पैसे की भूख ने पति को बनाया अपनी पत्नी का हत्यारा

Updated on Thursday, December 01, 2022 11:30 AM IST

पैसे की भूख ने पति को बनाया अपनी पत्नी का हत्यारा

जयपुर- जन्म जन्म का साथ निभाने की बात पति पत्नी के रिशते में उस समय झूठी साबित हुई, जब एक पैसे की भूख ने एक पति को अपनी की पत्नी का हत्यारा बना डाला। मामला राजस्थान का है। जहां जयपुर में एक व्यक्ति द्वारा बीमा के 1.90 करोड़ रुपये लेने के लिए अपनी पत्नी की सड़क दुर्घटना में कथित रूप से हत्या करा दी। हालांकि मामला पहले प्राकृतिक मौत का लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच के दौरान सारे रहस्य से पर्दा उठ गया।
पुलिस जांच में पता चला कि महिला शालू अपने पति के कहने पर अपने भाई राजू के साथ पांच अक्टूबर को सुबह करीब पौने पांच बजे मोटरसाइकिल पर बैठकर मंदिर जा रही थी, तभी एक एसयूवी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और राजू ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शालू के परिजन को लगा कि यह एक सड़क दुर्घटना था, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और उसने मामले के सभी पहलुओं की जांच की। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि शालू के पति महेश चंद ने अपनी पत्नी का कुछ समय पहले 40 साल की अवधि के लिए बीमा कराया था, जिसके तहत प्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1.90 करोड़ रुपये मिलने थे। उन्होंने बताया कि महेश और शालू की शादी 2015 में हुई थी और उनकी एक बेटी है।
उन्होंने बताया कि शादी के दो साल बाद दोनों में झगड़े होने लगा और शालू अपने मायके में रहने लगी। उसने 2019 में घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। राणा ने बताया कि इसी बीच महेश ने शालू के नाम बीमा कराने के बाद उसकी हत्या करने की साजिश रची और जब वह मायके रह रही थी, तो वह इसी इरादे से उससे नियमित रूप से बात करने लगा। उन्होंने बताया कि उसने शालू से कहा कि उसकी एक इच्छा है और इसे पूरा करने के लिए उसे (शालू को) बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल से लगातार 11 दिनों तक हनुमान मंदिर जाना होगा।

उसने यह भी कहा कि एक बार उसकी इच्छा पूरी हो जाने पर वह उसे अपने साथ घर ले आएगा, जिसके बाद शालू ने अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से मंदिर जाना शुरू कर दिया। राणा ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की सड़क हादसे में हत्या कराने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले मुकेश सिंह राठौड़ नाम के व्यक्ति को पैसे दिए, जिसने एसयूवी से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में महेश और मुकेश के अलावा एसयूवी मालिक राकेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति सोनू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X