कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कर्नाटक की जनता का आभार जताया और कहा कि यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करने वाली प्रियंका गांधी ने कहा, कर्नाटक ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी। अटकाने-भटकाने की राजनीति नहीं चलेगी।
राहुल गांधी के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा गया। उन्हीं की अगुआई थी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिन 91 विधानसभाओं से यह यात्रा होकर गुजरी, उनमें से 75 सीटों पर कांग्रेस जीती है। सिद्धारमैया जी और डीके शिवकुमार को बहुत-बहुत बधाई। यह जनता के मुद्दों की जीत है। बड़ी जिम्मेदारी है। हमने कुछ वादे किए हैं, कई गारंटी पूरी करनी है जनता के लिए। एक नए तरीके की राजनीति देश से उभर सकती है, जो विकास की बात करे, जनता के मुद्दों की बात करे। हम जनता के सामने कुछ गारंटी लेकर गए, उन्हें हमें पूरा करना है।
कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है।
कर्नाटका कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई।
कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी।