कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है. । उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था।
डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था ।
ये अखंड कर्नाटक की जीत है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का योगदान भूल नहीं सकते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रंग लाई। सोनिया गांधी ने हर हाल में साथ दिया। मल्लिकार्जुन खरगे सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। इस जीत में सिद्धारमैया और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का योगदान है। सभी नेताओं और विधायकों का शुक्रिया।