भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प की खबर सामने आई है। पहलवानों ने दिल्ली पर नशे की हालत में मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान गीता फोगाट के भाई दुष्यंत फोगाट का सिर फूट गया।
गीता ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा पहलवानों पर हमला जिसमें मेरे छोटे भाई दुष्यंत फोगाट का सिर फोड़ दिया गया है और एक अन्य पहलवान को भी चोट आई है ये बहुत शर्मनाक है।'
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात यहां जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने एक प्रदर्शनकारी को पीटा और घायल कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित महिला खिलाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने गाली दी। बजरंग ने अन्य प्रदर्शनकारियों से घिरे दो पुलिस अधिकारियों को दिखाया, बोले : उन्हें देखो, वे नशे में हैं।
इस बीच विनेश मदद के लिए रो रही साक्षी को सांत्वना देती नजर आईं।विनेश ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा पीटे जाने के बाद उनका भाई घायल हो गया। उन्होंने कहा, "मुझे धक्का दिया और गालियां भी दीं।" मारपीट का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस बीच DCP सोमनाथ भारती प्रदर्शन स्थल पर फोल्डिंग बेड लेकर आए थे।उनके पास इसकी इजाजत नहीं थी जिसके लिए उनको मना किया गया। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थक बैरीकेडिंग पर आ गए और बेड लेने की कोशिश की जिसमें विवाद हुआ:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प पर