दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैंठी महिला पहलवानों को आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का समर्थन मिला। सुबह अचानक प्रियंका गांधी धरना स्थल पर पहुंची व महिला पहलवानों से मिलीं। कुछ देर तक यहां बैठकर उनका हालचान जाना।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने पहलवानों से मुलाकात की। उन्होंने पहवानों से बात की। शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का धरना जारी है। महिला पहलवानों की शिकायत पर भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
जब देश की बेटियां मेडल जीतकर आती हैं तो हम सभी गर्व करते हैं, लेकिन आज जब वही बेटियां न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं। ऐसे में जरूरी है कि आरोपी को पद से हटाया जाए ताकि वो पद का दुरुपयोग कर खिलाड़ियों पर दबाव न बनाए। साथ ही जो FIR दर्ज हुई है उसकी कॉपी दिखाई जाए।
डीसीपी प्रणव तयाल के मुताबिक, पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर पॉक्सो अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज की गई है। दूसरी प्राथमिकी अन्य वयस्क शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई शिकायतों की व्यापक जांच करने के लिए शीलभंग से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है।