ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज तीन दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय कालेशवर वैशाखी मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विधायक संजय रतन ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति से युवा पीढ़ी को रूबरू होने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की सेवा में 24 घंटे काम कर रही है। जिससे व्यवस्था में परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने सीएम सुक्खू के नेतृत्व की भी सराहना की।
आज नाटी किंग कुलदीप शर्मा व कुमार साहिल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कल 14 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या में अनुज शर्मा, धीरज शर्मा , प्रिंस गर्ग लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिटृटू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 15 अप्रैल को समापन समारोह में सुरेंद्र मनकोटिया शामिल होंगे। और मोहित गर्ग व राखी गौतम लोगों का मनोरंजन करेंगे।
इस अवसर पर देहरा के एसडीएम संकल्प गौतम , ज्वालामुखी के एसडीएम संजीव शर्मा , डीएसपी विकास धीमान , तहसीलदार रक्कड़ अमित शर्मा, तहसीलदार जसवा अंकित शर्मा,राजस्व विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।