ज्वालामुखी के पूर्व विधायक भाजपा नेता रमेश धवाला एकाएक ज्वालामुखी में सक्रिय हो गये हैं। हालांकि पिछले चुनावों में उनकी सीट बदल गई थी। व भाजपा ने उन्हें देहरा चुनाव क्षेत्र से मैदान में उतारा था। और रविंदर सिंह को ज्वालामुखी से टिकट मिला। लेकिन चुनावों में भाजपा को दोनों ही सीटों से हार मिली। देहरा से निर्दलीय चुनाव जीता तो ज्वालामुखी से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा। इसमें भाजपा के बागी अतुल कौशल ने अहम भूमिका निभाई। जिससे भाजपा में मायूसी का आलम है।
लेकिन अब अचानक रमेश धवाला ज्वालामुखी में सक्रिय हो गये हैं। उन्होंने बलारडू में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बाकायदा शिरकत की। व युवाओं से नशे से दूर रह कर खेलों को अपने जीवन में समायोजित करने का आह्वान किया। धवाला ने कहा कि जिस तरीके से युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। उससे कई सामाजिक विकृतियां सामने आ रही है। इसे रोका जाना चाहिये। धवाला ने कहा कि सामाजिक भागीदारी के बिना नशे को नहीं रोका जा सकता। इसके साथ ही धवाला कई सामाजिक समारोहों में भी शामिल हो रहे हैं। धवाला की ज्वालामुखी में सक्रियता को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। इस अवसर पर भाजपा नेता राम स्वरूप शास्त्री व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।