Updated on Monday, March 27, 2023 17:04 PM IST
चंबा जिला के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से सम्बंध रखती हैं उनके पिता श्री किशोरी लाल जी गवर्नमेंट कांट्रेक्टर हैं तथा माता गृहणी हैं प्रियंका डलहौजी की ओसल पंचायत की निवासी हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की । स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। अब ये वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने डलहौजी के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रियंका तथा उनके परिवार को बहुत शुभकामनाएं तथा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
Have something to say? Post your comment